लुधियाना में फिर हुई बड़ी वारदात, मंदबुद्धि लड़की के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में हाल ही में हुए सामूहिक दुष्कर्म को लोग अभी भुला भी नहीं पाए कि एक और वारदात हो गई। एक घर में लूट की नीयत से घुसे तीन लुटेरों ने घर में अकेली मंदबुद्धि युवती को बंदी बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। युवती ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने युवती के परिजनों को बताया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर व चौकी रामगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। युवती के माता-पिता एक निजी फैक्ट्री में काम करते है।
सोमवार को युवती के परिजन काम पर जाने लगे तो अपने नौ साल के बेटे को भी साथ ले गए। युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान मुंह ढके तीन युवक घर में लूट की नीयत से घुस गए। लुटेरों ने युवती को बंधक बना लिया और उसके बाद घर में काफी सामान बिखेरा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। जिसके बाद लुटेरों ने मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि लुटेरे घर में घुसे और युवती को बंधक बनाकर सामान बिखेरा लेकिन किसी को बाहर आवाज भी नहीं आई। लुटेरों के जाने के बाद युवती बाहर आई और उसने पड़ोसियों को बताया। जिसके बाद पड़ोसियों ने युवती के परिजनों को फोन कर सूचना दी।
क्या कहते है पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी। तो पुलिस ने पहले तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती की मेडिकल जांच भी करवा दी गई है। जहां से उसके स्वैब भेज दिए गए है। बाकी मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। जल्द ही कोई हल निकाल लिया जाएगा।