{"_id":"5fe61e428ebc3e40ca6728a1","slug":"misdeed-with-nepali-woman-on-knife-point-in-yamunanagar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नेपाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के हाथ-पांव बांध पांच आरोपियों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में नेपाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के हाथ-पांव बांध पांच आरोपियों ने की वारदात
Fri, 25 Dec 2020 10:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/छछरौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/छछरौली (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
हरियाणा के यमुनानगर में खेतों में बने ट्यूबवेल पर बने कमरे पर रहने वाले एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ 14 साल से क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के ट्यूबवेल के कमरे पर रहती है और मेहनत मजदूरी करती हैं। उसने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे वह कमरे में और उसका पति बाहर बरामदे में सो रहा था। इस दौरान एक कार से पांच लोग आए और उसके पति से मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
इसके बाद आरोपी उसके कमरे में घुस गए। इस दौरान पांचों व्यक्तियों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। वह जाते समय उसके पति के फोन से सिम भी निकालकर ले गए। उसका कहना है कि उसने पहले कभी उनको नहीं देखा। वह अगर उसके सामने आ जाएं तो वह उनको पहचान सकती है। उनके यहां से जाने के बाद उसने अपने पति के हाथ-पांव खोले और वे दोनों नजदीक के गांव में पहुंचे। वहां से एक व्यक्ति के फोन से उन्होंने अपने मालिक को फोन किया और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी।
महिला की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा। - पृथ्वी सिंह, थापा प्रभारी, छछरौली।