{"_id":"631797b442461f31db0724d6","slug":"misdeed-with-girl-in-punjab-fir-filed-against-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: युवती से दुष्कर्म, तीन पुलिसवालों पर भी आरोप, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: युवती से दुष्कर्म, तीन पुलिसवालों पर भी आरोप, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 07 Sep 2022 12:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:27 AM IST
सार
पीड़िता ने शिकायत एसएसपी को भेजी है। इसी आधार पर पुलिस ने कुलदीप सिंह और अपारजीत सिंह समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन पुलिसवालों पर भी आरोप लगाया है। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह व अपारजीत सिंह से कुछ समय पहले जान पहचान हुई थी। छह अगस्त को एक समारोह में लेट होने के बाद दोनों ने उसे अपनी कार से घर छोड़ने का बहाना बनाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। जब उसको होश आया तो अपारजीत सिंह नामक लड़के ने मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कुलदीप सिंह ने उसको अपना पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया और कहा कि वह और उसके अन्य साथी मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना में तैनात हैं। उन्होंने बाकी लोगों से भी संबंध बनाने पर मजबूर किया। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके अलावा अपारजीत सिंह और कुलदीप सिंह उसे चंडीगढ़ के एक फ्लैट में लेकर पहुंचे और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
डीएसपी स्तर के अधिकारी ने मामले की जांच की। पीड़िता ने शिकायत एसएसपी को भेजी है। इसी आधार पर पुलिस ने कुलदीप सिंह और अपारजीत सिंह समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस थाना मंडी नगर के एसएचओ आकाश दत्त कर रहे हैं।