{"_id":"ff7e258cdb81c8ac9aa0faeb76f0e315","slug":"misdeed-with-class-6-student-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रों ने कक्षा 6 के छात्र से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रों ने कक्षा 6 के छात्र से किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 17 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के महम के वार्ड नंबर 10 में एक छठीं कक्षा के छात्र से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाने में कक्षा आठ और नौ के तीन छात्रों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अप्राकृतिक यौन संबंध सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महम के के वार्ड नंबर 10 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा कक्षा छह का छात्र है।
11 नवंबर को वह वार्ड के तीन अन्य किशोरों के साथ गया था। आरोप है कि तीनों आरोपी छात्र उसे जंगल में ले गए। फिर आरोपियों ने किशोर को डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी छात्र उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के धमकी के डर से पीड़ित ने कई दिनों तक घर में कुछ नहीं बताया। रविवार को पीड़ित ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। फिर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन