{"_id":"86d5d9eb4f92128001090cbaae9e4cbf","slug":"misdeed-with-8-years-old-boy-by-3-minor-video-viral-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 नाबालिगों ने दोस्त से किया कुकर्म, वीडियो क्लिप बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 नाबालिगों ने दोस्त से किया कुकर्म, वीडियो क्लिप बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 12 Sep 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दोस्तों ने मिल कर अपने ही एक दोस्त के साथ कुकर्म किया और उसका वीडियो बनाकर पूरे मोहल्ले में दिखा दिया। वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। बच्चे के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की उम्र 12-14 साल की है।
पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई और उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को फरीदकोट के ऑब्जर्वरवेशन होम भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कमल दत्त ने कहा कि पीड़ित और आरोपी एक ही बस्ती के रहने वाले है। कोई भी स्कूल नहीं जाता था। दो दिन पहले तीन आरोपियों ने आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर मोबाइल पर उसकी वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूरी बस्ती में वीडियो दिखा दी। बच्चे के पिता को इसके बारे में पता चल गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उन्हें फरीदकोट भेज दिया।
10वीं के छात्र ने किया 7 साल के बच्चे से कुकर्म
वहीं इससे पहले लुधियाना में ही दसवीं कक्षा के छात्र ने बच्चे को टॉफी दिलाने का झांसा देकर सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।
चार दिन बाद जब दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो बच्चे ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना डिवीजन पांच में तैनात जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने कहा कि बच्चा एक निजी स्कूल में पढ़ता है, जबकि आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है।
चार दिन पहले बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां आया और उसने बच्चे को टॉफी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ जिम ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म किया।