फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 7 year old girl in Karnal of Haryana

घर में सो रही बच्ची को अगवा कर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर ब्लेड मार जान लेने की कोशिश

Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with 7 year old girl in Karnal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के करनाल के एक गांव में शनिवार रात परिवार के साथ सो रही सात साल की बच्ची को अगवा कर तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में ब्लेड से हमला कर बच्ची की हत्या करने की भी कोशिश की। बच्ची को ढूंढते हुए परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्ची का परिवार क्षेत्र के एक गांव में भट्ठे पर रहता है। परिवार के लोग वहीं काम करते हैं। बच्ची के पिता के मुताबिक शनिवार को आरोपियों ने पहले बिजली गुल कर दी। उसके बाद वहां सो रही उसकी सात साल की बच्ची को भट्ठे से कुछ दूर ले गए। आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में ब्लेड से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी बिहार निवासी खिलावन को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य की तलाश की जा रही है। वारदात की सूचना पर जिले के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अस्पताल में पहुंच बच्ची और उसके परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। 

गर्दन, आंख पर हैं चोट के निशान, डरी हुई है बच्ची 
नागरिक अस्पताल के डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद से बच्ची डरी हुई है। उसकी आंख और गर्दन पर भी चोट के निशान है। बच्ची का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूसी टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची की काउंसलिंग भी की लेकिन बच्ची अभी डरी हुई है। 

पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर बिहार के रहने वाले एक आरोपी खिलावन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। - सुरेंद्र भौरिया, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed