{"_id":"64182450af3d389ebd0b8f24","slug":"misdeed-with-30-year-old-woman-in-firozpur-of-punjab-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी
Mon, 20 Mar 2023 02:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:48 PM IST
सार
पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद थाना ममदोट पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक गांव में ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने 30 वर्षीय महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने ब्यूटी पार्लर पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी उसके ब्यूटी पार्लर में घुस आया। अकेला देख आरोपी पार्लर का केबिन बंद कर लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद थाना ममदोट पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन