{"_id":"652fefffd4166211340a9d21","slug":"misdeed-with-15-years-old-girl-in-a-hotel-in-punjab-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: किशोरी के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म, बुआ ने 15 साल की भतीजी को दरिंदों के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: किशोरी के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म, बुआ ने 15 साल की भतीजी को दरिंदों के हवाले किया
Wed, 18 Oct 2023 08:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Oct 2023 08:17 PM IST
सार
होटल से भागने के बाद किशोरी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बुआ समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुआ धोखे से 15 साल की किशोरी को होटल ले गई। वहां उसे दो युवकों के हवाले कर दिया। युवकों ने लड़की के साथ होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। थाना कोतवाली पुलिस ने बुआ समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तरनतारन के एक गांव की 15 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया है कि तीन अक्तूबर की सुबह 10 बजे वह अपने भाई और दो बहनों के साथ अपने बुआ के पास गई थी। वहां उसके भाई, बहन और बुआ शादी में चले गए और उसे अन्य बुआ के साथ घर में छोड़ दिया। कुछ देर बाद उनकी बुआ ने उसे एक धार्मिक स्थल चलने को कहा।
विज्ञापन
जब वहां पहुंची तो बुआ उसे एक होटल में ले गई। होटल में आकाशदीप सिंह और अर्शदीप सिंह मौजूद थे। बुआ ने उसे दोनों के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे होटल का नाम-पता मालूम नहीं है। वहां से छूटने के बाद वह सबसे पहले इसकी शिकायत तरनतारन के थाना वैरोवाल में की गई। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अमृतसर सिटी पुलिस को भेज दी। थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन