{"_id":"649c1558d7cf9d1c0c0c9194","slug":"misdeed-with-15-year-old-girl-in-firozpur-of-punjab-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: डॉक्टर ने 15 साल की लड़की से क्लीनिक में किया दुष्कर्म, दवा देने के बहाने बुलाया और दरिंदगी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: डॉक्टर ने 15 साल की लड़की से क्लीनिक में किया दुष्कर्म, दवा देने के बहाने बुलाया और दरिंदगी की
Wed, 28 Jun 2023 04:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़िता को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डॉक्टर की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में क्लीनिक में एक डॉक्टर ने दवा लेने आई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जीरा के अस्पताल में दाखिल है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने बुधवार पीड़िता के बयान पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी डॉक्टर फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। गांव में खुले क्लीनिक के डॉक्टर को घर बुलाया और उसने घर पर आकर उसे ग्लूकोज की बोतल लगा दी और कहा कि क्लीनिक आकर दवा ले जाना। घर पर कोई सदस्य नहीं था। वह अकेली डॉक्टर से दवा लेने क्लीनिक चली गई। चेकअप करने के बाद दवा दे दी। जब वह क्लीनिक से उठकर लौटने लगी तो डॉक्टर ने उसकी बाजू पकड़ ली और अंदर कैबिन में ले गया। जहां उसकी मर्जी के बिना शरीरिक संबंध स्थापित किए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने धमकी दी कि किसी से ये बात बताई तो जान से मार देगा। उसने ये बात घर पर आकर अपने परिजनों से बताई। पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़िता को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डॉक्टर की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन