{"_id":"5d079cdd8ebc3e620a50c18d","slug":"misdeed-with-13-year-old-girl-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के प्रेमी ने 13 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पेट में दर्द होने के बाद मामले का हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां के प्रेमी ने 13 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पेट में दर्द होने के बाद मामले का हुआ खुलासा
Mon, 17 Jun 2019 07:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में 13 साल की बच्ची से उसकी मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति की ओर से दुष्कर्म करने व फिर धमकियां देने का मामला सामने आया है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, धमकियां देने और सेक्शन चार पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई संदीप कौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में बयान दिया है कि वह करीब 11 साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी।
विज्ञापन
बाद में वह अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। रविवार को बच्ची ने अपनी मां से पेट में जोर का दर्द होने की शिकायत की। जब मां ने पूछा तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि जब भी वह घर नहीं होती तब आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
बाद में कुछ दिन पहले आरोपी ने जबरन बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकियां दीं। बच्ची की मां ने मामले की पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल करा दिया है। साथ ही बच्ची की मां के बयान पर उसके प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन