{"_id":"64918932864ee3a2ec0d9f93","slug":"misdeed-attempt-with-minor-girl-in-firozpur-of-punjab-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: पशु लेने जंगल गई नाबालिग लड़की को व्यक्ति ने पकड़ा, मुंह में कपड़ा ठूसा, हैवानियत की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: पशु लेने जंगल गई नाबालिग लड़की को व्यक्ति ने पकड़ा, मुंह में कपड़ा ठूसा, हैवानियत की कोशिश
Tue, 20 Jun 2023 04:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी बिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। पीड़िता बहुत घबराई है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में पशु लेने जंगल गई नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह और उसका पति खेतों में धान की बिजाई करने गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। बेटी पशु लेने जंगल गई थी। वहां छिपकर बैठे आरोपी बिंदर सिंह ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने आपत्तिजनक हरकतें कीं। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पारिवार ने इस संबंध में थाना ममदोट पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी बिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। पीड़िता बहुत घबराई है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन