फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants fired on car riders in Amritsar of Punjab

पुलिस का खौफ खत्म: अमृतसर में कार सवारों पर की फायरिंग, जालंधर में घर के बाहर बैठे शख्स को मारी गोली

Thu, 29 Jun 2023 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने कार सवार युवकों पर गोली चलाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल के आगे और पीछे के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Miscreants fired on car riders in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर में गुरुवार सुबह पांच बजे रंजीत एवेन्यू-कचहरी चौक के बीच रेड क्रास के दफ्तर के पास दोपहिया वाहन सवार दो बदमाशों ने कार में जा रहे पांच डीजे वर्करों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया और उसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि घटनास्थल के आगे और पीछे सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मोहकमपुरा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह एक होटल में डीजे पार्टी में काम करता है। सुनील ने बताया कि चेतनपुरा गांव निवासी अमनदीप सिंह और कबीर, सोनू और जेक भी अलग-अलग होटलों में डीजे पार्टी के वर्कर के तौर पर काम करते हैं। आज सुबह करीब पांच बजे वे लोग अपने-अपने होटलों में डीजे का काम खत्म करने के बाद कार में सवार होकर कचहरी चौक की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि जब वे रंजीत एवेन्यू स्थित होटल से जब रेड क्रास भवन के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन (स्कूटर या मोटरसाइकिल) पर आए बदमाशों ने कार पर चार-पांच बार फायरिंग की। एक गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। कार में सवार अन्य साथियों ने तुरंत उसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने कार सवार युवकों पर गोली चलाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल के आगे और पीछे के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

घर के बाहर बैठे युवक पर हमलावरों ने मारी गोली

उधर, जालंधर देहात के गांव धोगड़ी में देर रात साढ़े 11 बजे सैर करने के बाद घर के बाहर बैठे युवक पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसकी बाईं जांघ पर लगी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल माइन खत्री निवासी धोगड़ी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना आदमपुर के प्रभारी मंदीप ने बताया कि परिवार ने उन्हें सूचना दी थी कि अज्ञात हमलावारों ने माइन को गोली मार दी है। परिजनों ने कहा कि बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed