फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor misdeed victim suicide in bhiwani of Haryana

भिवानीः मुंहबोले चाचा ने किया नाबालिग से दुष्कर्ष, आहत पीड़िता ने कुएं में कूदकर दे दी जान

Tue, 12 Feb 2019 09:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
minor misdeed victim suicide in bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

भिवानी के एक गांव में मुंहबोले चाचा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर किशोरी ने घर के नजदीक कुएं में छलांग लगा दी। मां के शोर मचाने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख किशोरी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


 पुलिस ने किशोरी के सगे चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। मामला रविवार रात करीब 10 बजे का है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले उसके मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


 इसी दौरान किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। किशोरी ने रोते हुए मां को आपबीती बताई। इसी बीच किशोरी ने घर के निकट बने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहले गांव और फिर अस्पताल पहुंची। सदर थाने के एसएचओ जय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके घर मां गा रही थी मंगल गीत, उसी ने छीन ली बेटी
किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की 14 फरवरी को शादी होनी है। रविवार रात को घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। किशोरी की मां भी इस कार्यक्रम में शरीक होने युवक के घर गई थी। किशोरी को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed