{"_id":"64a13b127d45c2ab45094607","slug":"minor-lover-couple-commits-suicide-in-chandigarh-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नाबालिग प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम, टेरेस गार्डन में एक साथ मौत को लगाया गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News: नाबालिग प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम, टेरेस गार्डन में एक साथ मौत को लगाया गले
Sun, 02 Jul 2023 02:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:27 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। यह बीते कुछ समय मोहाली में भी किराये पर कमरा लेकर रहने लेने लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के टेरेस गार्डन में बनी हट के एंगल के साथ कपड़ा बांध एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने रविवार सुबह आत्महत्या कर ली। दोनों के शव सुबह पुलिस को झूलते मिले। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह 4:28 बजे घटना की सूचना मिली। जानकारी पाकर पीसीआर टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दोनों के शवों को नीचे उतार सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र 17 साल है और वह सेक्टर 45 बुड़ैल में रहता था। वहीं मृतका सेक्टर 34 में अपनी बहन के पास रह रही थी। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई और अब शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। यह बीते कुछ समय मोहाली में भी किराये पर कमरा लेकर रहने लेने लगे थे। मगर मकान मालिक ने इनसे कमरा खाली करवा लिया था। युवक पहले भी दो बार घर से जा चुका था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं अभी पोटस्मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन