फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girls were selling on the name of marriage, haryana news

नाबालिग लड़कियों को शादी के नाम पर बेच देता था गिरोह, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Thu, 08 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 08 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
minor girls were selling on the name of marriage, haryana news
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थान पर कम उम्र लड़कियों को देखकर मीठी बातें कर अपने जाल में फंसाकर नौकरी लगवाने के बहाने उन्हें एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में बेचने वाले गिरोह का सिटी पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


नोएडा के दलाल द्वारा शादी करवाने के बहाने बेची गई दो नाबालिग सहित तीन लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है। बुधवार को तीनों लड़कियों को अदालत में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए। पुलिस अब इस गैंग के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने यह खुलासा गैंग को चलाने वाली एक महिला के भांजे की सूचना पर किया है। गांव सिसर महम हाल पिपलीवाली जोहड़ी पर रह रहे मोहित नामक युवक के मामा मानकावास निवासी सतीश ने करीब एक साल पूर्व ही रांची की रहने वाली अन्नू के साथ शादी की थी। शादी के बाद वह भिवानी की हनुमान ढाणी में आकर रहने लगा।
विज्ञापन


शादी के बाद सतीश को लकवा लग गया और विकलांग हो गया। मोहित का कहना है कि मामा के घर आने-जाने वाले और अन्नू की गतिविधियों पर संदेह होने लगा। आए दिन उनके घर पर दिल्ली व यूपी से नई लड़कियां लाने- ले जाने का भी पता चला। मोहित ने इस मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। अकेले भिवानी में ही तीन लड़कियों को बेचने का मामला सामने आया। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान ने महिला एएसआई बिमला को जांच सौंपकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेची गई दो लड़कियों को किसी तरह ढूंढकर उन्हें शहर पुलिस थाने लाया। बेची गई दो लड़कियां रांची की रहने वाली है तो एक बरेली की है। रांची और बरेली निवासी दोनों लड़कियां 16 से 17 साल की हैं। पुलिस ने मोहित के बयान पर हनुमान ढाणी में रह रही अन्नू, अंबेडकर नगर दादरी गेट निवासी संजय व गाजियाबाद निवासी राजू के खिलाफ लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन लड़कियों के अदालत में बयान दर्ज कर बाल आश्रम भेज दिया है। पुलिस ने तस्करी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

रांची की नाबालिग लड़की की तीन जगह करवाई शादी

minor girls were selling on the name of marriage, haryana news
रांची की नाबालिग लड़की की तीन जगह करवाई शादी 
रांची निवासी पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने मामा के घर से वापस आ रही थी। इसी दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला और उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। घर पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तीन बार अपने ही घर पर अलग-अलग लोगों से पैसे लेकर उसकी शादी करवाई।

पहले डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी शादी रोहतक के एक गांव निवासी युवक से करवाई। दो माह तक वहां रहने के बाद शादी तुड़वा दी। इसके बाद शादी के बहाने ही फिर से उसे भिवानी के एक गांव के एक व्यक्ति को बेच दिया। यहां भी उसे कुछ दिन रहने दिया और यहां से रिश्ता तुड़वा कर रोहतक के एक गांव के व्यक्ति के हवाले कर दिया। 

रांची निवासी अन्नु अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर की लड़कियों की खरीद-फरोख्त 
थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि रांची की रहने वाली अन्नू ने सतीश से शादी की थी। उसके घर आने-जाने वाले संजय के साथ दोस्ती हुई तो उसने लड़कियों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी। इसके बाद उसने गाजियाबाद निवासी गैंग के सरगना राजू के साथ मिलाकर भिवानी में मानव तस्करी का धंधा शुरू किया। यह खुलासा पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित लड़कियां बरेली, रांची व बिहार की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि भिवानी निवासी संजय, अन्नू पत्नी सतीश व गाजियाबाद निवासी राजू लड़कियों को बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर अकेली देख कर उन्हें नौकरी देने के नाम पर बहला फुसलाकर अपने घर ले आते थे। यहां पर उनसे दुष्कर्म करते और अपने ही घर पर अलग-अलग लोगों से रुपये लेकर शादी के बहाने बेच देते थे। 

दूसरी जगह बेचने के लिए तुड़वा दी जाती थी शादी 

minor girls were selling on the name of marriage, haryana news
दूसरी जगह बेचने के लिए तुड़वा दी जाती थी शादी 
लड़कियों ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा और फिर एक-डेढ़ लाख रुपये में शादी के बहाने बेच दिया जाता था। यही नहीं कुछ दिनों बाद शादी तुड़वा दी जाती और फिर कहीं दूसरी जगह शादी के नाम पर बेच दिया जाता। 

प्रदेश से दो साल में लापता हो चुकी हैं 1782 लड़कियां 
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रदेश में पिछले दो सालों में 3410 बच्चे लापता हुए हैं। इनमें 1782 लड़कियां हैं। अभी तक इन लापता लड़कियों में से पुलिस 1217 को ही बरामद कर पाई है। पुलिस को संभावना है कि मानव तस्करी व लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाले इस राष्ट्रीय गिरोह का खुलासा होने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लड़कियों को उनके मां-बाप के घर पहुंचाया जा सकेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों लड़कियां घबराई हुई है। दो लड़कियों की काउंसलिंग कमेटी की सदस्य सरोजबाला बोहरा की मौजूदगी में की गई है। इन तीनों लड़कियों की काउंसलिंग फिर से बाल एवं महिला संरक्षण समिति करेगी, ताकि मामले का पूरा खुलासा हो सके। 
-राजबाला श्योराण, चेयरपर्सन, सीडब्ल्यूसी

पुलिस ने तीनों युवतियों के कोर्ट में बयान दर्ज करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े हुए सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
-बिमला देवी, जांच अधिकारी सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed