फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl suicide in pressure of property dealer

प्रापर्टी डीलर से तंग आकर नाबालिग ने की खुदकुशी

Sun, 01 Jun 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Jun 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
minor girl suicide in pressure of property dealer

सकेतड़ी में किराएदार प्रापर्टी डीलर (करीब 35 वर्ष) ने मकान मालिक की नाबालिग लड़की को शादी के लिए इस कदर परेशान किया कि तंग आकर उसने संदिग्ध हालात में खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


रविवार तड़के लड़की के परिजनों ने उसे कमरे में ही अचेत अवस्था में पाया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे चंडीगढ़ सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि घटना के बाद जब पीड़ित परिजन आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ एमडीसी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

इससे खफा लोगों ने थाने का घेराव किया और अभद्र व्यवहार करने के आरोपी एएसआई पर भी कार्रवाई की मांग की। हंगामे की जानकारी पाकर एसीपी ममता सौदा भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही किराएदार आरोपी प्रापर्टी डीलर गजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया गया। यह प्रापर्टी डीलर मूल रूप से करनाल का रहने वाला है और सकेतड़ी से ही प्रापर्टी डीलिंग करता था। वह घटना के बाद से फरार है। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रात एक बजे घर छोड़ गया था प्रापर्टी डीलर

सकेतड़ी में ही बिजनेस करने वाले नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से परेशान थी, लेकिन परिजनों को परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताती थी।

शनिवार रात करीब 12 बजे तक परिवार के सदस्य टीवी देख रहे थे। इसी बीच उनकी बेटी अपने कमरे में सोने चली गई। जब परिवार के बाकी सदस्य सोने जाने लगे तो उनकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी।

उसके मोबाइल पर फोन किया और करीब एक बजे लड़की ने घर पहुंचकर बताया कि किराएदार प्रापर्टी डीलर गजेंद्र्र उसे घर छोड़कर गया है। बाद में फरार हो गया।

रसूख दिखाकर धमकाता था लड़की को
पीड़ित लड़की ने पिता को बताया था कि प्रापर्टी डीलर गजेंद्र्र उस पर शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। उसने धमकी देकर शाम के समय घर के बाहर मुलाकात करने के लिए कहा और रात को अपने साथ ले जाकर धमकी दी कि उससे शादी कर ले, वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा।

उसका काफी रसूख है, वह उसके परिवार को मना लेगा। यह सुनकर पिता ने रात में ही प्रॉपर्टी डीलर से बात करनी चाही, लेकिन बेटी ने यह कहकर मना कर दिया कि गजेंद्र काफी खतरनाक आदमी है।


परिजनों ने लड़की को अपने कमरे में भेज दिया और चिंता की वजह से सुबह करीब चार बजे तक जागते रहे। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने देखा कि लड़की के मुंह से झाग निकल रहा है। उसे सेक्टर-16 चंडीगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed