फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl raped by father and his friend

पिता ने किया रेप, फिर दोस्त से कराया, नाबालिग गर्भवती

Thu, 25 Jun 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 25 Jun 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped by father and his friend

बिना बताए घर छोड़कर बालग्राम रहने लगी नाबालिग से हुई वारदात का भेद खुल गया है। वह गर्भवती है। उसके साथ उसके पिता ने रेप किया और अपने दोस्त से कराया।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने किशोरी के बयान पर उसके सौतेले पिता अमित तथा साथी गोविंद के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामला, हरियाणा के सोनीपत में आर्य नगर का है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब बालग्राम में रह रही किशोरी को पेट में दर्द हुआ। जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती निकली। किशोरी ने अपने घर जाने से भी मनाही कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्‍ध हालात में रेलवे स्टेशन पर मिली थी

minor girl raped by father and his friend

जानकारी अनुसार करीब 15 दिन पहले जीआरपी को किशोरी रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया था कि वह आर्य नगर की रहने वाली है और मर्जी से घर से चली आई है।

पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाने की बात कही लेकिन किशोरी ने घर जाने से मनाही कर दी। जीआरपी ने इस पर किशोरी को बालग्राम राई में भिजवा दिया। तब से किशोरी यहीं पर रह रही है। बुधवार को बालग्राम में किशोरी को अचानक पेट में दर्द महसूस हुआ।

इस पर उसे डाक्टर से चैक करवाया गया। जांच में करीब 15 साल की ये किशोरी गर्भवती निकली। इसे एक माह का गर्भ बताया गया है। बाद में बालग्राम की अधिकारी ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई।

सौतेले पिता ने किया और कराया दुराचार

minor girl raped by father and his friend

किशोरी ने बताया कि उसका सौतेले पिता उसके साथ दुराचार करता था। इतना ही नहीं उसने अपने साथी गोविंद से भी उसके साथ दुराचार करवाया। हो सकता है कि इसी वजह से वह गर्भवती हुई हो। किशोरी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और किशोरी के बयान पर उसके पिता अमित व साथी गोविंद के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed