फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl married her lover at hisar

प्रेम विवाह को नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 12 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार। Updated Tue, 12 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
minor girl married her lover at hisar

सेशन कोर्ट ने एक नाबालिग युवती पर उसकी शर्मनाक करतूत के चलते पुलिस को केस दर्ज करने के ऑर्डर जारी किए हैं। युवती ने परिजनों की खिलाफत कर नाबालिग होते हुए कुलेरी गांव के एक युवक से शादी कर ली थी। नाबालिग ने खुद को बालिग दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश कर दिए।

विज्ञापन


कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार दिसंबर 2014 में कुलेरी गांव के युवक ने एक युवती के साथ घर से भागकर शादी कर ली। कोर्ट के आदेश पर दोनों को पुलिस प्रोटेक्शन भी मिल गई।
विज्ञापन


उधर, लड़की के परिजनों ने दावा डाल दिया। सेशन कोर्ट में लड़की के परिजनों की तरफ से केस की पैरवी कर रहे एडवोकेट ने साबित कर दिया कि लड़की की डेट ऑफ बर्थ वर्ष 2000 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने नहीं किया सर्टिफिकेट जारी: हेड टीचर
एडवोकेट आरसी कक्कड़ ने बताया है कि सरदारगढ़िया स्कूल के हेड टीचर ने कोर्ट में खुद बयान दिए हैं कि उन्होंने लड़की का स्कूल सर्टिफिकेट जारी नहीं किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने युवती और इस मामले में शामिल अन्य पर धोखाधड़ी और साजिश रचने के तहत सिविल लाइन थाना को केस दर्ज करने के ऑर्डर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed