फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor Boy Murdered at Chandigarh after Dispute

चंडीगढ़ में मामूली कहासुनी के चलते 14 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग पर आरोप

Tue, 25 Aug 2020 01:34 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Aug 2020 01:34 PM IST
सार

  • पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार, हल्लोमाजरा में हुई वारदात
  • पहले घर से बुलाकर लाया, गली में दोनों झगड़े फिर पीठ में चाकू घोंप दिया
  • दोस्त की हत्या कर किशोर जंगल में छिपा, पुलिस ने चारों ओर से घेरकर पकड़ा

विज्ञापन
Minor Boy Murdered at Chandigarh after Dispute
नाबालिग की हत्या, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स में लड़ाई-झगड़े के बाद एक किशोर ने 14 वर्षीय दोस्त की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। दोस्त की पीठ में चाकू घोंपकर आरोपी राम दरबार फेस-2 के जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने जंगल के चारों तरफ घेराबंदी कर आरोपी किशोर को दबोच लिया। मृतक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी नैतिक उर्फ नन्ही (14) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। 

विज्ञापन


वारदात मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। नैतिक हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर 1560 में अपने पिता के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, सुबह नैतिक के घर से उसका 14 वर्षीय नाबालिग दोस्त बुलाकर ले गया। इस दौरान मकान नंबर 1565 के पास उन दोनों में झड़प हो गई। मामला इस कदर बिगड़ा कि आरोपी किशोर ने नैतिक के पीठ पर चाकू घोंपकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


वह लहूलुहान होकर गली में गिर पड़ा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों समेत अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी वारदात स्थल से नमूने लेकर सुबूत जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी वारदात के बाद राम दरबार फेस-2 के जंगल में छिप गया है। इसके बाद सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों ने टीम बनाकर जंगल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की भनक लगते ही उसने हल्लोमाजरा की तरफ भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि सोमवार को नैतिक ने उसे थप्पड़ मारा था। इसे लेकर मंगलवार को उन दोनों की फिर से लड़ाई हो गई। वारदात में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला चाकू पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है।

यह भी रही चर्चा
घटनास्थल पर लोगों में चर्चा रही कि हत्या की वजह नशा है। आरोपी नैतिक से फ्लूड नशा मांगने गया था लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने नशे के चलते हत्या को लेकर पुष्टि होने से इंकार किया है। बता दें कि पिछले काफी समय से फ्लूड को नशे के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। बच्चे फ्लूड को पॉलिथीन और रुमाल आदि में सूंघकर नशा करते हैं। फ्लूड किसी स्टेशनरी की दुकान से आसानी से मिल जाता है। बताया जाता है कि अगर किसी दिन नशा करने वाले को फ्लूड न मिले तो उसे बेहद बेचैनी हो जाती है। पूरे शरीर में दर्द होने लगता है।

दो भाइयों में बड़ा था नैतिक
परिजनों ने बताया कि नैतिक पांचवीं कक्षा तक पढ़ा था। वह दो भाइयों ने बड़ा था। नैतिक के पिता सुनील इंडस्ट्रियल एरिया में कारपेंटर का काम करते हैं। वारदात के बाद परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

तीन दिन में दूसरी हत्या
बता दें कि बीते 22 अगस्त की रात रंजिशन कॉलोनी नंबर चार में मलोया के रहने वाले संदीप (19) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब तीसरे दिन एक और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed