शिक्षक की बेरहम पिटाई से बच्ची अस्पताल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां के सरकारी स्कूल के शिक्षक ने मासूम बच्ची की पिटाई ऐसी बेरहमी से की कि वो अस्पताल में मौत से जूझ रही है।
हरिगढ़ गांव भौरख में मासूम छात्रा के परिजनों ने अध्यापक पर बुरी तरह से पिटाई का आरोप लगाया है। बच्ची इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। कृष्णा देवी ने बताया कि राजकीय प्राइमरी पाठशाला हरिगढ़ भौरख में मुस्कान चौथी कक्षा की छात्रा है।
इसी स्कूल में कार्यरत अध्यापक ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि बच्ची को चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। बच्ची की हालत बिगड़ने पर पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ और पटियाला अस्पताल के चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
आरोपी शिक्षक पर अत्याचार करने का आरोप
बच्ची की हालत नाजुक बनी है। पता चला है कि अध्यापक महोदय छोटे-छोटे बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते हैं। इतना ही नहीं आरोपी अध्यापक बच्चों को स्कूल की अलमारी में भी बंद कर देते हैं। पता चला है कि बच्ची गरीब परिवार से है।
अभिभावक मेहनत मजदूरी करते हैं। ऐसे में पीजीआई में इलाज कैसे करवाएंगे। आर्थिक तंगी में प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मामले में मुख्य अध्यापिका सुदेश बाला ने बताया कि बच्ची के परिजनों के बताने पर उनके संज्ञान में यह मामला आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी है। इस बारे में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला देकर जल्द ही जांच की जाएगी।
वहीं उपमंडल अधिकारी धर्मबीर सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अगर बच्ची पर अत्याचार हुआ है तो दोषी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।