{"_id":"870123a01227b439747cbcba847e0147","slug":"medical-student-commit-suicide-after-father-scolding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-35 के एक पीजी में रहने वाले 19 साल के मेडिकल स्टूडेंट ने पिता की डांट से आहत होकर सुसाइड कर लिया। उसके साथी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टूडेंट का शव जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले ही उसके पिता ने पढ़ाई के लिए बेटे को डांटा था और उसे प्राइवेट संस्थान से कोचिंग के लिए चंडीगढ़ भेजा था। मृतक की पहचान हिमाचल के सोलन निवासी अभिमन्यु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
देर रात तक सोलन से अभिमन्यु के पेरेंट्स चंडीगढ़ पहुंच चुके थे। पुलिस ने पेरेंट्स के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवा दी थी।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से हिमाचल के सोलन जिले का 17 वर्षीय अभिमन्यु सेक्टर-35 के एक पीजी में रहता था। वह यहां के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से 12वीं में मेडिकल की कोचिंग ले रहा था। मंगलवार को सुबह जब उसका एक साथी उसके कमरे में जाने लगा तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
उसने दरवाजे को काफी देर तक खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी उसने वहां रहने वाले अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस सूचित किया गया।
पुलिस ने पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अभिमन्यु खिड़की के साथ स्पोर्ट्स शूज के फीतों से लटका हुआ था। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जमीन से छू रहे थे पांव
कमरें में मौके पर पाया गया कि अभिमन्यु ने स्पोर्ट्स शूज के फीतों से फंदा लगाया था। जिस समय पुलिस ने उसके शव को कमरे में देखा तो उसके पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।