फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mba girl student alligade molestation against counciler husband

पार्षद के पति पर एमबीए की छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 27 Dec 2015 10:11 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला।
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sun, 27 Dec 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
mba girl student alligade molestation against counciler husband

चंडीगढ़ से बसपा पार्षद जन्नत जहां के पति अनवारुल हक पर एमबीए की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत डीसीपी अनिल धवन से की।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है। छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्षद के पति ने शराब पी रखी थी। महिला पार्षद ने पति को बचाने के लिए उसके साथियों पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वीरवार रात को बेलाविएस्टा होटल में सूफी नाइट प्रोग्राम था। उसके कई पुराने सहपाठी वाइफ एवं फ्रैंड्स के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। छात्रा का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति उसे इशारे कर रहा था, लेकिन उसने उसकी हरकत को नजरंदाज कर दिया। कुछ देर बाद जब वह वॉशरूम से लौट रही थी तो यहां बाहर आते समय उक्त व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा का आरोप है कि उसने इस हरकत पर उसे डांटा और हाथ छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान घटना की सूचना उसके फ्रैंड्स को लग गई और काफी हंगामा हुआ। इसके बाद पता चला कि ये व्यक्ति पार्षद जन्नत जहां का पति अनवारुल हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि महिला ने पति का बचाने के लिए उसने सारी मर्यादाएं लांघते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला की अभद्रता को होटल में मौजूद पूरे स्टाफ ने देखा। छात्रा ने बताया कि महिला पार्षद के साथ 25 से 26 वर्ष के दो युवक भी थे। छात्रा और पेशे से इंजीनियर उसके सहपाठियों ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि जो महिला उनके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा रही है वो उनकी आंटी की उम्र की है, जबकि हमारे साथ पत्नी और फ्रैंड्स थी।

ये है मामला
होटल बेलाविएस्टा में वीरवार रात को सूफी नाइट थी। कालका विधायक लतिका शर्मा व कई गणमान्य परिवार के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ की महिला बसपा पार्षद जन्नत जहां पति हाफिज अनावरुल हक के साथ मौजूद थीं। महिला पार्षद के पति हाफिज चंडीगढ़ बसपा के कंवीनर हैं। महिला पार्षद का जन्नत जहां का आरोप है कि विधायक के बेटे और रिश्तेदारों ने उनके साथ न केवल अभद्रता और छेड़छाड़ की बल्कि बचाव में आए उनके पति से मारपीट की और रिवाल्वर दिखाकर धमकाया।

महिला पार्षद व पति ने क्यों नहीं कराया मेडिकल
पीड़ित छात्रा ने कहा कि जब पार्षद और उसके पति के साथ मारपीट हुई और चोटें भी आईं तो बिना मेडिकल करवाए घर क्यों चले गए। क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में शराब के नशे में होने की पुष्टि हो सकती थी। इसलिए पति-पत्नी ने मेडिकल कराने में गुरेज किया। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला पार्षद और पति ने ब्लड सैंपल देने से साफ इंकार कर दिया था।

होटल बेलाविएस्टा की खामी सामने आई
होटल बेलाविएस्टा में हुए विवाद में भले ही जान-माल की क्षति नहीं हुई। मगर ये हाईप्रोफाइल विवाद गले की फांस बना हुआ है। इस प्रकरण की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभा सकता था। मगर होटल मैनेजमेंट के अनुसार जहां विवाद हुआ वहां लगा कैमरा खराब था। इसलिए रिकार्डिंग नहीं हो  सकी। जबकि एंट्री गेट और लॉबी में लगे कैमरों की फुटेज और सभी गेस्ट की डिटेल पुलिस को दी गई है।  

पार्षद का आरोप डीसीपी आफिस में धमकाया
शनिवार सुबह 11 बजे पार्षद जन्नत जहां, पति हाफिज और कुछ अन्य लोगों डीसीपी आफिस में पहुंचे थे। यहां दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया था। डीसीपी दफ्तर से बाहर आकर जन्नत जहां ने पुलिस पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप यह भी लगाया कि उन्हें डीसीपी आफिस में बुलाया गया था, लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उल्टा डीसीपी दफ्तर में भी आरोपियों ने उन्हें धमकाया। अब इस मामले को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलेंगी।

एसएचओ ने आरोप को झूठा बताया
डीसीपी आफिस में मौजूद सेक्टर-पांच थाना के प्रभारी ललित कुमार ने महिला पार्षद जन्नत जहां के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके सामने किसी ने धमकी नहीं दी। दबाव बनाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

प्रकरण में नया मोड़ ला सकते हैं दंपति के बयान
घटना की रात होटल बेलाविएस्टा में नोएडा निवासी दंपति परिवार के साथ ठहरा था। इस विवाद के साक्षी उक्त दंपति ने परिवार के लिए होटल में तीन कमरे बुक करवाए थे। दंपति और परिजनों ने डेढ़ पेज का बयान पुलिस को दिया है। दंपति का बयान महिला पार्षद और उनके पति पर भारी पड़ सकता है। चर्चा है कि महिला पार्षद और उनके पति के साथ जो दो युवक थे वे इतने उत्तेजित थे कि उन्होंने बयान देने वाली महिला से भी अभद्रता की थी।


कोट्स
मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत दी है। एक ने महिला पार्षद के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि महिला पार्षद ने भी विधायक के बेटे और रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। वहीं होटल में ठहरे एक दंपति और उनके परिजन ने भी विवाद के संबंध में बयान दर्ज करवाए हैं।
- अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed