फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married woman suicide at railway track with her boyfriend

बेटी को ट्रैक के पास छोड़ 'मां' ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 30 May 2015 11:26 AM IST
Updated Sat, 30 May 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
married woman suicide at railway track with her boyfriend

कैथल में शुक्रवार को तेईस साल की विवाहिता अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को ट्रैक के पास छोड़कर युवक संग ट्रेन के आगे लेट गई। घटना में विवाहिता की मौत हो गई, जबकि युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह छह बजे गांव सजूमा के निकट कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली डीईएमयू गाड़ी के आगे विवाहिता और युवक लेट गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। मरने से पहले अपनी साल की मासूम बेटी को पटरी के किनारे बैठाकर युवक के साथ पटरी पर लेट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे के कारण काफी देर तक ट्रेन मौके पर ही रुकी रही। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया।

युवती की पहचान गांव खरक पांडवा निवासी पूजा के रूप में हुई। जो गांव जुलानी खेड़ा में विवाहित थी। वहीं, युवक गोबिंद गांव छातर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों घर से भाग कर आए थे। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के साथ रहता था।

युवती के ऊपर से गुजरी ट्रेन

married woman suicide at railway track with her boyfriend

विवाहिता पूजा ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को मरने से पहले पटरी के किनारे बैठा दिया। इसके बाद पटरी पर लेट गई। रेलवे चौकी इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि सुबह कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे विवाहिता और युवक के कूदने की सूचना मिली। खरक पांडवा निवासी पूजा की की मौत हो गई और गांव छातर निवासी गोबिंद गंभीर रूप से घायल है।

उसे पीजीआई भेज दिया गया है। पूजा की बेटी एवं शव को उसके परिजनों को दे दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के चालक ने बताया कि दोनों युवक व युवती ट्रेन के आगे पटरी पर लेटे थे। युवती के ऊपर से ट्रेन निकली और युवक को सिर में चोटें लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed