फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married woman died under suspicious circumstances in a village of Jhajjar

Jhajjar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष के तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Fri, 30 Dec 2022 12:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 12:25 PM IST
सार

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पति, सास व जेठानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances in a village of Jhajjar
jhajjar news - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर के सुलोधा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक 20 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस व मायका पक्ष को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने महिला के ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गंगायचा अहीर निवासी धर्मेंद्र का कहना है कि 16 फरवरी 2021 को उसने अपनी बेटी तमन्ना की शादी सुलोधा गांव निवासी प्रदीप के साथ की थी। इसके बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी तमन्ना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो तमन्ना का शव बाथरूम में पढ़ा था। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पति, सास व जेठानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जयवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed