फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marriage shot, death in mohali, firing in mohali, crime

शादी में चली गोली, अस्पताल ले जाते एक की मौत

Wed, 23 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 23 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Marriage shot, death in mohali, firing in mohali, crime
Firing - फोटो : Demo Pic
खन्ना स्थित एक मैरिज पैलेस में मंगलवार को गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वहां के स्थानीय अस्पताल ने उसे मोहाली स्थित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रुद्रा नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। वह जिला फतेहगढ़ के गांव इसरू का रहने वाला था। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही वहां की पुलिस को सूचित कर दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला पंजाब के खन्ना का है। वहां पर स्थित एक नामी मैरिज पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। सूत्रों से पता चला है कि शादी में जब लोग डांस कर रहे थे, उस दौरान विवाद हो गया। किसी ने अपनी शान दिखाने के लिए हवा में गोली चला दी है। इसकी चपेट में रुद्रा आ गए। 
विज्ञापन


वहीं गोली चलने से शादी में भगदड़ मच गई। इसके बाद घायल अवस्था में रुद्रा को वहां के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण मोहाली फेज-6 स्थित एक नामी अस्पताल में उन्हें लाया गया। जब उन्हें अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही इस संबंधी फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। साथ ही इस बारे में खन्ना की पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed