फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage fraud revealed before phere, wedding canceled

फेरों से ठीक पहले दूल्हे का असली सच आया सामने, शादी रद्द

Thu, 21 Jan 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 21 Jan 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
marriage fraud revealed before phere, wedding canceled

फेरे होने से पहले ही दूल्हे का असली सच सामने आ गया, जिसे देखकर लड़की वालों के होश उड़ गए और उन्होंने शादी रद्द कर दी। मामला पंजाब के जालंधर का है। लम्मा पिंड से जंडूसिंघा रोड पर स्थित पीएस गार्डन में मंगलवार को शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब अचानक फेरों से पहले दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


उसे तुरंत क्लीनिक में इलाज के लिए लेकर गए, लेकिन होश में आते ही दूल्हा फरार हो गया। इसके बाद पैलेस में ही दूल्हा-दुल्हन वाले आपस में भिड़ गए। लड़की वालों ने रिसोर्ट के दरवाजे बंद कर लड़के वालों को घेर लिया और मामूली हाथापाई भी हुई। बारात फगवाड़ा से जालंधर आई हुई थी। आखिरकार लड़का और लड़की पक्ष के लोगों को थाना आठ में लाया गया। वहां पर लंबी बहस के दौरान शादी टूट गई।
विज्ञापन


लड़के वालों ने हर्जाना देकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक लड़की वालों का कहना था कि लड़के की मिर्गी की बीमारी को छिपाया गया है। इस मामले मेें पहले तो यह चर्चा हो रही थी कि लड़का नशे का आदी है और इस वजह से वह बेहोश हो गया, लेकिन चिकित्सक ने साफ किया कि लड़का मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीस साल के व्यक्ति से कर रहे थे नाबालिग की शादी

marriage fraud revealed before phere, wedding canceled

फाजिल्का के गांव अरनीवाला में परिजन दसवीं में पढ़ने वाली अपनी पंद्रह साल की बेटी की शादी तीस साल के व्यक्ति से करवा रहे थे कि चाइल्ड हेल्पलाइन फिरोजपुर के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर यह शादी रुकवा दी। यही नहीं बारात श्रीगंगानगर से आ रही थी, जिसे रास्ते से ही वापस करवाया दिया।

शादी की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थीं। सभी रिश्तेदार शादी-समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे गए थे। चाइल्ड हेल्पलाइन फिरोजपुर के को-आर्डिनेटर चमन लाल मोंगा ने बताया कि उन्हें मुंबई स्थित उनके विभाग से 18 जनवरी को टेलीफोन आया कि दसवीं की छात्रा वासी श्री मुक्तसर साहिब के माता-पिता उसकी शादी तीस वर्षीय जगतीत सिंह वासी गांव करणपुरा खेड़ी जिला श्रीगंगानगर के साथ 20 जनवरी को कर रहे हैं।

यह सूचना फाजिल्का के जिला बाल सुरक्षा अधिकारी एचके दंदीवाल को दी। इस संबंधी फाजिल्का के एसएसपी से भी बातचीत की गई। मोंगा ने बताया कि फिरोजपुर से चाइल्ड हेल्पलाइन से मुलाजिम मलकीत सिंह व अमनदीप सिंह को फाजिल्का भेजा गया। फाजिल्का में जिला बाल सुरक्षा विभाग के अधिकारी व मुलाजिम थाना अरनीवाला के एसएचओ साहिब सिंह को लेकर फाजिल्का के गांव अरनीवाला पहुंचे।

वहां पता चला कि जहां छात्रा की शादी की जा रही है वो मामा का घर है। वहां पर बारात के स्वागत के लिए टेंट लगे थे और सभी रिश्तेदार आए हुए थे। मोंगा ने बताया कि छात्रा के माता-पिता को समझाया गया कि लड़की की आयु पंद्रह साल है यदि इसकी शादी करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि बारात भी यहां पहुंच गई तो तब भी कानूनी कार्रवाई होगी। लड़की वालों ने लड़के वालों को सूचित कर बारात रास्ते से वापस करवा दी। मोंगा ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने लिखित में दिया कि 18 साल होने पर ही लड़की की शादी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed