फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet with family on stopping to play music

मनचलों को म्यूजिक चलाने से रोकने का खौफनाक अंजाम

Tue, 29 Sep 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Tue, 29 Sep 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
marpeet with family on stopping to play music

मनचलों को घर के आगे गाड़ी खड़ी करके स्टीरियो चलाने से रोकना एक परिवार के महंगा पड़ गया। सभी अस्पताल पहुंच गए। मामला पिंजौर का है। हुआ यूं कि गांव जट्टवाला में रात को कुछ युवकों ने घर के आगे कार लगाकर तेज आवाज में म्यूजिक शुरू कर दिया।

विज्ञापन


घर के लोगों ने उनसे आवाज कम करने को कहा तो वे भड़क गए। वे घर में घुस गए और परिवारजनों से मारपीट करने लगे। पूजा के स्थान को नष्ट करने के साथ-साथ मकान के शीशों को भी तोड़ दिया। घर की महिलाओं से भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उनके साथ दो युवतियां भी थीं। 
विज्ञापन

2 युवतियों समेत 8 पर केस दर्ज

marpeet with family on stopping to play music

पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिंजौर ब्लॉक के गांव जट्टवाला की महिला रजनी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को 9 बजे कुलदीप ने गाड़ी उनके घर के गेट के पास खड़ी कर दी। इसमें तेज आवाज में स्टीरियो चल रहा था।

रजनी देवी के पिता ने जब उसकी आवाज कम करने को कहा तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुलदीप, रमेश कुमार, सुनील, रणदीप, ऊषा, माया देवी, शम्मी और राजिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed