फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many time rape and killed rape accused son also

गैंगरेप के बाद पीड़िता के बेटे को मार डाला

Sun, 14 Dec 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बावल/रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,बावल/रेवाड़ी Updated Sun, 14 Dec 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
many time rape and killed rape accused son also

हरियाणा में महिला से कई दिन तक गैंगरेप होने और उसके बाद पीड़िता के बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने दो साल के मासूम को गले से पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक-पटककर मारा। उसके बाद आरोपियों ने महिला को राजस्थान में चालीस हजार रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन


यह खुलासा शनिवार को तब हुआ जब महिला की बरामदगी के साथ ही बावल पुलिस टीम ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर ही पांचों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या और दुष्कर्म करने के तीन आरोपी सतीश, जयपाल उर्फ धूरी और हवा सिंह खिजूरी गांव के रहने वाले हैं, जबकि मानव तस्करी में शामिल दो आरोपी सूरजभान निवासी गांव शहबाजपुर और संदीप राजस्थान के जिला अलवर के गांव नंगली मातौर का रहने वाला है। सूरजभान ने महिला को बिकवाने में बिचौलिया की भूमिका निभाई, जबकि संदीप ने उसे खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे

many time rape and killed rape accused son also

खिजूरी गांव के ही तीनों प्रमुख आरोपियों सतीश, जयपाल उर्फ धूरी और हवा सिंह ने ही महिला के साथ कई दिन तक बलात्कार किया था, यही नहीं इन्होंने ही मासूम की पटक-पटककर जान ली थी। शुक्रवार देर रात तक हुए मेडिकल में इस बात की पुष्टि हुई है। वहीं बलात्कार के बाद बेचने की बात तय होने पर तीनों आरोपियों ने ही नशे में धुत होकर मासूम को जमीन पर पटक-पटककर मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि हत्या का कारण सिर में कई गहरी चोटें  हैं।

शराबी पति से थी परेशान
एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है और शराबी पति की प्रताड़नाओं से परेशान होकर सत्रह दिन पहले दो साल के मासूम बेटे को लेकर घर से भाग आई थी। पंद्रह दिन पहले आरोपी सतीश के छोटे भाई मुकेश को वह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मिली थी। मुकेश उसे घर ले आया और परिवार के साथ रखा लेकिन इसी बीच सतीश की नजर उस पर पड़ी और उसने परिजनों को भगाकर खुद व दोस्तों के साथ उसे हवस का शिकार बनाया।

विरोध करने पर परिजनों को था भगाया

many time rape and killed rape accused son also

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी सतीश के भाई मुकेश की पत्नी की मौत कुछ साल पहले हो गई थी और उसकी भी एक छह साल की बच्ची थी। आरोपी उसे घर इसलिए लाया था कि दोनों शादी कर एक-दूसरे का सहारा बनेंगे।

पेशे से ट्रक ड्राइवर मुकेश अपने काम पर चला गया और पीछे से सतीश ने अपनी मां और परिजनों को रेवाड़ी स्थित किराए के मकान में जबरन भगा दिया था।

टीम को अवार्ड, आरोपी लेंगे रिमांड पर
मानव तस्करी से संबंधित अन्य मामलों का पता लगाने के लिए आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि मामले में और भी कुछ सामने आएगा, पीड़ित महिला को नारी निकेतन में शिफ्ट कराने के आदेश दे दिए हैं। अच्छा वर्कआउट करने पर टीम को प्रशंसा पत्र और नकद इनाम दिया जाएगा।
-एसपी नाजनीन भसीन, रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed