{"_id":"588f98884f1c1b2f3de816db","slug":"many-places-alcohol-and-heroin-seized-arrested-three-smugglers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: कई जगहों पर शराब व हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली: कई जगहों पर शराब व हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने चुनावों को लेकर जिले में विभिन्न जगह लगाए गए नाकों से काफी मात्रा में शराब पकड़ी है। इसके अलावा हेरोइन समेत व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थैले में शराब ले जा रहा व्यक्ति काबू
जानकारी के मुताबिक, बलौंगी पुलिस ने चुनाव को लेकर स्पेशल नाका लगाया था। इस दौरान रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति मोहाली की तरफ से आता पुलिस को दिखाई दिया। उसके हाथ में थैला था और पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से शराब की आठ बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान डबलू निवासी वाल्मीकि कॉलोनी आजाद नगर, बलौंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी।
शराब बेचने जाते समय दबोचा
इसी तरह कुराली में पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब की पेटी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह निवासी गांव बरियाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ रोड के टी प्वाइंट पर शराब बेचने के लिए आनेवाला है। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गाड़ी में ले जा रहे थे हेरोइन, तीन दबोचे
नाके पर नशीले टीको समेत काबू किया
कुराली पुलिस ने फोकल प्वाइंट चनालो पर नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति आया। जब उसकी पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से आठ नशीले टीके बरामद हुए। आरोपी की पहचान रवि शंकर निवासी सेक्टर-41 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
गाड़ी में ले जा रहे थे हेरोइन, तीन दबोचे
पुलिस बस्सी अड्डा माजरी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गाड़ी में हेरोइन लेकर बूथगढ़ की तरफ से आ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी कर काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान जगतार सिंह निवासी सुरजीत नगर मोरिंडा, वरिंदर सिंह निवासी बडाली और अमनजोत सिंह निवासी कुराली के रूप में हुई है।
शराब बेचने जा रहे काबू
पुलिस ने बडाला टी-प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था। दोपहर 2:10 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सचिन कुमार उर्फ बेबी निवासी बड़ी माजरी खरड़ व हरप्रीत सिंह चोरी की बाइक से शराब बेचने जा रहे हैं। तभी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, उनसे शराब की 50 बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपियों से चोरी के पांच मोटरसाइकिल भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ की जा रही है, कई अन्य मामले सुलझने के आसार हैं।
चंडीगढ़ से शराब लाता दबोचा
मटौर पुलिस ने निरंजन सिंह नामक व्यक्ति को चंडीगढ़ से शराब लाते गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने शराब की छह बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।