फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mansa family finished in road accident, four people killed

दोनों बेटियां संग समागम में जा रहे दंपति के साथ हादसा, झटके में परिवार खत्म

Sun, 26 Nov 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Sun, 26 Nov 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
mansa family finished in road accident, four people killed
मानसा में सड़क हादसा
पति-पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ समागम में जा रहे थे कि हादसा हो गया और एक झटके में पूरा परिवार खत्म, चारों की मौत हो गई। घटना पंजाब के मानसा की है।
विज्ञापन


शनिवार को रात बाइक पर संगरूर में एक भोग समागम में जा रहे एक परिवार की तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक में स्कार्पियो की तेज टक्कर लगने से पूरा परिवार सड़क पर गिर गया और मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। मृतकों के शव देर रात मानसा के सिविल अस्पताल में लाए गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। इससे चालक पूर्व फौजी मानसा को पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना भीखी के मुखी परमजीत सिंह बताया कि मोटरसाइकल सवार परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

mansa family finished in road accident, four people killed
मानसा में सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार अपने ससुर के घर में रहने वाला गुरतेज सिंह (40) पत्नी कुलवंत कौर, उनकी बेटी वीरपाल कौर (11) व किरनजीत कौर (8) वासी अलीशेर खुर्द मानसा शनिवार को शाम किसी समागम में एक दिन पहले ही जा रहे थे। यह परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा करता था।

पता चला है कि इन्हें रविवार को संगरूर में किसी समागम में पहुंचना था, लेकिन शनिवार को रात एक दिन पहले ही इन्होंने जाने का फैसला किया और बाइक पर होकर संगरूर के लिए निकल पड़े। इस बीच गांव मत्ती व पंधेर के बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी,

जिस कारण मोटरसाइकल सवार चारों लोग सड़क पर जा टकराए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। स्कॉर्पियो चला रहा पूर्व फौजी लाल सिंह वासी गंढू खुर्द भी हादसे में जख्मी हो गया। घटना में स्कॉर्पियो-बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed