{"_id":"bbc0498d00f907aedc54904df7cc0f5c","slug":"manisha-murder-case-trial-on-three-accused-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा हत्याकांड में तीन दोस्तों पर चलेगा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीषा हत्याकांड में तीन दोस्तों पर चलेगा केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 के नुक्कड़ ढाबा मालिक की बेटी की मौत के मामले में तीनों आरोपियों पर मुकदमा चलेगा। आरोपी रजत बेनीवाल, दिलप्रीत और कमल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, सबूतों से छेड़छाड़ और किडनैपिंग की धाराओं में आरोप तय हो गए हैं। पुलिस ने आठ जनवरी को चार्जशीट दायर की थी और अब इस मामले की सुनवाई 24 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
मामला पिछले साल 19 अक्तूबर का है। सेक्टर-22 में ढाबा चलाने वाले जोगिंदर सिंह की बेटी मनीषा का शव राजपुरा रोड के शंभू बैरियर के पास नाले में मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन दोस्त चंडीगढ़ निवासी रजत, कमल और मोहाली निवासी दिलप्रीत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मनीषा सेक्टर-34 के इंस्टीट्यूट में आर्किटेक्चर की स्टूडेंट थी। घटना वाले दिन वह घर से इंस्टीट्यूट के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी तो मनीषा का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया और कॉल डिटेल्स में अंतिम कॉल सेक्टर-51 निवासी रजत की पाई गई। पुलिस जब रजत के घर पहुंची तो उसने सबकुछ उगल दिया।
विज्ञापन
रजत ने कहा था, नशे की ओवरडोज से मौत
आरोपी रजत ने पुलिस को बताया था कि नशे की ओवरडोज की वजह से मनीषा की मौत हो गई। इससे डरकर उन्होंने शव को नाले में फेंक दिया। रजत के बयान पर ही कमल और दिलप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। दिलप्रीत के जरिये ही मनीषा की रजत और कमल से जान पहचान हुई थी।
कपड़े में लपेटकर फेंका था मनीषा का शव
रजत ने पुलिस को बताया था कि वे 18 अक्तूबर को कार में इकट्ठे एक पार्टी में गए थे। वहां सबने ड्रग्स ली, फिर शराब पी। इसके बाद मनीषा बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। तीनों को जैसे ही पता चला कि मनीषा की मौत हो चुकी है, सभी दोस्त पहले पलसौरा, फिर मोहाली और फिर राजपुरा रोड के शंभू बैरियर के नाले के पास पहुंचे। वहां मनीषा का शव एक कपड़े में लपेटकर फेंक दिया।