{"_id":"5888e50c4f1c1b9e7dcf49c9","slug":"manipulating-minor-girls-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, युवक ने पीछा कर पकड़ा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, युवक ने पीछा कर पकड़ा आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल से लौट रही नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी को एक युवक ने लोगों की मदद से दबोच लिया। आरोपी बंटी के खिलाफ सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रामदरबार निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह रामदरबार स्थित एक धार्मिक स्थल से तीन छात्राएं घर की ओर जा रहीं थीं। इस दौरान आरोपी उनका पीछा करने लगा। इस पर एक नाबालिग ने रास्ते में सड़क किनारे खडे़ संदीप को इस बारे में बताया तो उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगा।
संदीप ने हिम्मत कर उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया।
उसने पीछा छुड़ाकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक वहां अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी धुनाई शुरू कर दी। संदीप ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पीसीआर और थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान बंटी के तौर पर हुई है। वह जीरकपुर का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कई दिनों से नाबालिगों का पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान करता था।