फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mandi firing case, himachal pradesh health minister alleged

हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ने दी जान से मारने की धमकी

Fri, 26 Jun 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Jun 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
mandi firing case, himachal pradesh health minister alleged

मंडी कांड में मारे गए युवक तनमिंदर सिंह उर्फ हैरी के परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह पर उन्हें जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


साथ ही केंद्र और पंजाब सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मंडी जिले में स्थित आईआईटी कमांद के निर्माणाधीन नॉर्थ कैंपस में 20 जून को मजदूरों और ठेकेदार के पक्ष के लोगों की बीच झड़प में पांच लोगों को पीट-पीट कर मार दिया गया था।
विज्ञापन


मरने वाले सभी पंजाब के रहने वाले थे। फतेहगढ़ निवासी हैरी के पिता तनजीत सिंह ने बुधवार को प्रेस क्लब में वकील रविंदर सिंह लवली, जगतार सिंह, सुखविंदर सिंह के साथ प्रेस कान्फ्रेंस कर ठाकुर कौल सिंह पर उक्त आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने सुनाई पूरी दास्तां

mandi firing case, himachal pradesh health minister alleged

तनजीत सिंह ने कहा कि उनका बेटा हैरी और उसका दोस्त लवली 17 जून को घर से मणिकरण साहिब माथा टेकने के लिए निकले थे।

रास्ते में वह मंडी में अपने दोस्त राजीव शर्मा के पास रुके। राजीव, बलजिंदर और गगनदीप ने आईआईटी में निर्माण कार्य कर रही कंपनी सुप्रीमो से एक हिस्से में काम का कॉन्ट्रैक्ट लिया था।

सुप्रीमो कंपनी का उनकी लेबर से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। ठेकेदार राजीव ने लेबर से खतरा बताते हुए घटना से दो दिन पहले स्थानीय पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाए कि घटना में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का भी हाथ है। वहां कॉन्ट्रैक्टर से वसूली करने के लिए गुंडे आते थे और खुद को कौल सिंह ठाकुर का आदमी बताते थे।

मैंने किसी को कोई धमकी नहीं दी : कौल

mandi firing case, himachal pradesh health minister alleged

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी को कोई जान से मारने की धमकी नहीं दी है। यह झूठ है। इस तरह के आरोप लगाने वाले उन्हें यह बताएं कि किस मोबाइल नंबर से उनको धमकी दी गई है। सोलन से संबंध रखने वाले एक ठेकेदार के कहने पर यह प्रेस वार्ता हुई है। उन्होंने मानवता के नाते घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना वाले दिन वह स्वयं मौके पर नहीं थे। कोई भी जांच एजेंसी इसमें काम कर ले। वह किसी भी छानबीन को तैयार हैं।

बाउंसर नहीं था हैरी
हैरी के पिता के अनुसार उनका बेटा व अन्य कोई भी युवक बाउंसर नहीं थे और न ही उसे ऐसा काम करने की जरूरत थी। सभी संपन्न परिवारों से हैं।

पीजीआई से नहीं भागे
मंडी हादसे में घायल बलजिंदर सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, लवली व एक अन्य के पीजीआई से इलाज के दौरान फरार होने के बारे में एडवोकेट रविंदर सिंह ने कहा कि कोई भी कहीं से फरार नहीं हुआ है। सभी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्हें पीजीआई में जान को खतरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed