{"_id":"d36fad1c48d5e4aadcefb4d34ada3f32","slug":"man-was-beat-mother-prevented-by-neighbour-then-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को पीट रहा था, रोकने पर पड़ोसी महिला को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को पीट रहा था, रोकने पर पड़ोसी महिला को चाकू मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लोमाजरा में बुधवार को शाम अपनी मां के मुंह पर मुक्का मारने से रोकने पर बेटे ने पड़ोसी महिला को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि वारदात हल्लोमाजरा में बुधवार शाम को हुई। हल्लोमाजरा निवासी इंदरजीत सिंह (19) रुपये के लिए मां से घर के बाहर लड़ाई कर रहा था। इस दौरान वह अपनी 50 वर्षीय मां गुरजीत कौर के चेहरे पर जोर जोर से मुक्के मारने लगा।
विज्ञापन
यह देख पड़ोसी महिला नैहर कौर घर से निकली और उसने युवक को रोकने की कोशिश की। इसी बीच गुस्साए इंदरजीत सिंह ने पड़ोसी महिला नैहर कौर के पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक इंदरजीत सिंह कोई काम नहीं करता है। वह नशे का आदी है। इसीलिए वह अपनी मां से रुपये मांग रहा था। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।