{"_id":"648960cc102e2e8d8302c285","slug":"man-strangled-to-death-by-his-nephew-in-baddowal-village-of-ludhiana-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: तलाकशुदा भतीजी से छेड़छाड़ करता था बुजुर्ग, भांजे ने की हत्या, दीवान बेड में डाल जलाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: तलाकशुदा भतीजी से छेड़छाड़ करता था बुजुर्ग, भांजे ने की हत्या, दीवान बेड में डाल जलाया शव
Wed, 14 Jun 2023 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:10 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गुरदीप सिंह कुंवारा था। उसकी भतीजी जशनप्रीत कौर का तलाक हो चुका था। वह अपनी ही भतीजी के साथ शोषण और छेड़खानी करने के साथ-साथ परेशान करता था। इसके बारे में जशनप्रीत कौर ने बुआ के बेटे सुखविंदर को सारी बात बताई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
लुधियाना के गांव बद्दोवाल में रहने वाले बुजुर्ग की उसके भांजे ने अपने नौकर के साथ मिल गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने के लिए उसे दीवान बेड में डाल दिया और रिक्शा पर लोड कर उसे गांव ठक्करवार ले गए। वहां आरोपियों ने सुआ रोड पर दीवान रखा और मिट्टी का तेल डाल उसे आग लगा दी।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब गांव खेड़ी के पंच भरपूर सिंह वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जलता हुआ बेड और अंदर पड़ा शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को एक ही दिन में सुलझा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Firozpur: जेठ करता था दुष्कर्म, पति से शिकायत पर मिला जवाब-घर में रहना है तो दोनों के साथ...
विज्ञापन
हत्या गुरदीप सिंह के भांजे ने अपने मामा की बेटी के कहने पर अपने दोस्त और नौकर के साथ मिलकर की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में माडल ग्राम के रहने वाले सुखविंदर सिंह, उसके नौकर योगेश कुमार जोकि मूल रूप से उत्तरप्रदेश के हाथरस स्थित गांव बसाना का रहने वाला है और मृतक की भतीजी जशनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव खेड़ी के पंच भरपूर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बाइक पर जा रहे थे तो ठक्करवाल गांव सुआ रोड पर दीवान बेड को आग लगी हुई थी और उसमें एक शव पड़ा था। शव करीब 80 प्रतिशत जल चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की तो उसकी कोई पहचान नहीं हुई थी। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाना काफी मुश्किल हो रहा था।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक कैमरे में दिवान बेड लेकर जा रहे दो आरोपी नजर आ गए। इसके बाद पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ती गई। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह (61) के रूप में हुई तो पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक गुरदीप सिंह की भतीजी ने ही अपने बुआ के बेटे व गुरदीप के भांजे सुखविंदर सिंह को पचास हजार रुपये देकर हत्या करवाई है।
कुंवारा था गुरदीप, तलाकशुदा भतीजी के साथ ही करता था छेड़खानी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गुरदीप सिंह कुंवारा था। उसकी भतीजी जशनप्रीत कौर का तलाक हो चुका था। वह अपनी ही भतीजी के साथ शोषण और छेड़खानी करने के साथ-साथ परेशान करता था। इसके बारे में जशनप्रीत कौर ने बुआ के बेटे सुखविंदर को सारी बात बताई। सुखविंदर ने अपने ही नौकर के साथ मिल सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुरदीप को मौत के घाट उतार दिया। जिस समय गुरदीप की गला दबा हत्या की गई थी उस समय गुरदीप के भाई काम पर जा चुके थे और मां काफी बुजुर्ग थी। जशनप्रीत ही घर में थी। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए ले गए। उन्होंने बेड में शव डाला और रिक्शा पर ही लोड कर उसे ठक्करवाल ले जा सुआ रोड पर आग लगा दी।
प्रॉपर्टी को लेकर भी हो रही है जांच
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामला हल होने के बाद भी पुलिस कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। गुरदीप सिंह कुंवारा था और उसके पास प्रॉपर्टी भी थी। पुलिस इस मामले में यह भी जांच करने में जुटी है कि कहीं यह हत्या प्रॉपर्टी के लिए तो नहीं की गई। आरोपियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे बताया जाएगा।