{"_id":"6606890ce4f01dd917060235","slug":"man-shot-dead-in-garhshanker-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Murder: गढ़शंकर में बेकरी से सामान लेने आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश युवक ने मारी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Murder: गढ़शंकर में बेकरी से सामान लेने आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश युवक ने मारी गोलियां
Fri, 29 Mar 2024 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:56 PM IST
सार
सनी भारद्वाज (35) पुत्र हरी ओम निवासी माहिलपुर बुलेट मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ चौक के पास राणा बेकरी पर आया था। जब वह सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गया तो पीछे से आए नकाबपोश युवक ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़शंकर के माहिलपुर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी से सामान लेने आए युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी घटनास्थल से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई।
सनी भारद्वाज (35) पुत्र हरी ओम निवासी माहिलपुर बुलेट मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ चौक के पास राणा बेकरी पर आया था। जब वह सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गया तो पीछे से आए नकाबपोश युवक ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद सनी को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने बताया कि युवक की छाती में गोलियां लगी थी। दुकान मालिक महेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। जैसे ही सनी भारद्वाज अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दुकान के अंदर आया तो एक युवक जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, ने सनी पर करीब 6-7 फायर कर दिए। इसके बाद वह बाहर मोटरसाइकिल लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि सनी के खिलाफ थाना माहिलपुर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था और वह पिछले दिनों जमानत पर आया हुआ था। घटना के बाद माहिलपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।