फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man of naya gaon killed in accident

तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से नया गांव के व्यक्ति की मौत

Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
man of naya gaon killed in accident
एक्सीडेंट

तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात सेक्टर 15 से नया गांव निवासी दविंदर और संदीप एक ही साइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर 15 की लाइट पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर दुर्घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों घायलों को जीएसएसएच 16 ले गई। जहां दविंदर (35) को डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी संदीप की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ दविंदर साइकिल चला रहा था, जबकि संदीप पीछे बैठा था। दोनों कैटरिंग का काम करते हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी वाहन चालक का पता नहीं चला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed