फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in Patiala

Patiala Murder: प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या, युवती के दादा व भाई ने सिर में ईंटें मारकर ले ली जान

Mon, 15 Apr 2024 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

गांव सोढ़ीवाला उगोके निवासी प्रिथी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे गुरबख्श सिंह का गांव सधारनपुर की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। 11 अप्रैल की मध्यरात्रि गुरबख्श उक्त लड़की से मिलने के लिए उसके घर गया था। वहां लड़की के दादा व भाई ने युवक को पकड़ लिया और उसके सिर में ईंटें मारकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
Man Murdered in Patiala
पटियाला में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक की लड़की के दादा और भाई ने सिर में ईंटें मारकर हत्या कर दी। थाना घग्गा पुलिस ने मामले में प्रेमिका के दादा व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गांव सोढ़ीवाला उगोके निवासी प्रिथी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे गुरबख्श सिंह का गांव सधारनपुर की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। 11 अप्रैल की मध्यरात्रि गुरबख्श उक्त लड़की से मिलने के लिए उसके घर गया था। वहां लड़की के दादा व भाई ने युवक को पकड़ लिया और उसके सिर में ईंटें मारकर लहूलुहान कर दिया। युवक किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचकर बाइक पर सवार होकर टोहाणा में अपने नाना जोगिंदर सिंह के पास गया। इससे पहले युवक ने रास्ते में किसी प्राइवेट डॉक्टर से सिर में पट्टी भी कराई। नाना के घर पहुंचने पर गुरबख्श सिंह ने उन्हें सारी बात बताई। घायल युवक रात को खाना खाना खाकर सो गया, लेकिन सुबह उठा नहीं। उसे तुरंत नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि सिर में ईंटें मारने से उनके लड़के की मौत हुई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर हत्या करने के आरोप में लड़की के दादा व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed