फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered in hospital in Ropar of Punjab

Ropar News: उम्रकैद की सजा काटकर आए व्यक्ति की अस्पताल में हत्या, पत्नी गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती

Thu, 14 Sep 2023 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 01:36 AM IST
सार

हमलावरों ने मनजिंद्र के कंधे के पास गोली भी मारी। खून से लथपथ दंपती को तुरंत सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब ले जाया गया। वहां से दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पीजीआई में इलाज के दौरान मनजिंद्र सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Man murdered in hospital in Ropar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के रोपड़ जिले के गांव गोह्लणी के एक निजी अस्पताल में देर रात करीब नौ लोगों ने हत्या के मामले में उम्रकैद काटकर आए व्यक्ति की तेजधार हथियारों से वार कर और कंधे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने अस्पताल में उपचाराधीन मृतक की पत्नी को भी तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के सिर, पेट, पैर, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियारों के हमला किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनजिंद्र सिंह की पत्नी रजनी बाला की तबीयत खराब होने के कारण उसे गोह्लणी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसका पति मनजिंद्र सिंह देखरेख के लिए उसके पास बैठा था। इतने में तेजधार हथियारों से लैस होकर पहुंचे व्यक्तियों ने आते ही उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावरों ने मनजिंद्र के कंधे के पास गोली भी मारी। खून से लथपथ दंपती को तुरंत सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब ले जाया गया। वहां से दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पीजीआई में इलाज के दौरान मनजिंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर जाते समय अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी साथ ले गए। इस वारदात के बाद अस्पताल में चारों और खून ही खून पसरा था। इस बारे में जब अस्पताल के मालिक डॉ. राम सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें हमलावरों की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में आरोपी के भाई की हत्या की थी

प्रेसवार्ता में डीएसपी सतीश शर्मा ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश का है। मृतक और हमलावर एक ही गांव प्लासी के रहने वाले हैं। मंगलवार को रात के हमले में मारे गए मनजिंद्र सिंह ने 2010 में हमलवार आरोपी के भाई की हत्या कर दी थी। उस मामले में कुछ समय पहले ही मनजिंद्र उम्रकैद की सजा काटकर आया था। इसी रंजिश में मंगलवार को रात करीब नौ लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से वार और गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों को नामजद कर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि सीआईए रूपनगर, थाना प्रभारी नंगल, श्री आंनदपुर साहिब व नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed