फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man make fake facebook account and upload girl's photo

फेसबुक पर डाला युवती का अश्लील फोटो, हटाने के लिए कर डाली ऐसी मांग

Mon, 17 Apr 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Mon, 17 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
man make fake facebook account and upload girl's photo
फेसबुक पर फर्जी आईडी - फोटो : Demo Pic
सनकी युवक ने पहले फेसबुक की फर्जी आईडी बनाई और फिर उस पर युवती का अश्लील फोटो डाल दिया, पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के एक गांव के रहने वाले युवक को अंबाला की एक युवती की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर डालकर उसे ब्लैकमेल करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने इस फोटो हटाने के एवज में युवती से पांच हजार रुपये की मांग की तो उसे सोमवार को अंबाला बुलाकर दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


यह है मामला 
अंबाला की रहने वाली एक युवती की किसी युवक ने फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी आईडी बना डाली। इसके बाद इस युवक ने एक अश्लील फोटो को इस फर्जी आईडी पर अपलोड कर दिया। इतना ही नहीं इस फोटो के साथ युवक ने इस युवती का नाम भी लिख दिया। इस बीच युवती को किसी ने इस बारे में जानकारी दी। युवती ने बताया कि इसके बाद उसने फेसबुक पर इसे चेक किया तो पाया कि किसी ने पोर्न फोटो के साथ उसका नाम जोड़ दिया है। 
विज्ञापन

पूरी प्लानिंग के साथ बुलाया अंबाला

man make fake facebook account and upload girl's photo
फेसबुक पर फर्जी आईडी
इस घटना के बाद युवती ने इस युवक से संपर्क किया और कहा कि वह फोटो को फेसबुक आईडी से हटाए। इस पर युवक ने पांच हजार रुपये की मांग रखी। इस पर युवती ने इस युवक को पांच हजार रुपये अंबाला आकर लेने को कहा। इसी दौरान युवती ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। यह युवक जिला फतेहगढ़ साहिब से अंबाला रुपये लेने के लिए पहुंचा।

यहां पर पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था। इसी दौरान युवती ने इस युवक को पहचान लिया, जो फतेहगढ़ साहिब में उसकी रिश्तेदार का पड़ोसी है। जैसे ही यह युवक अंबाला में बताए गए स्थान पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। अंबाला से युवक को काबू करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। 

फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाने के बाद उसकी अश्लील तस्वीर अपलोड कर दी गई थी। अंबाला में वह यह फोटो हटाने की एवज में पांच हजार रुपये लेने आया था। इस दौरान उसको पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी सतनाम सिंह निवासी थाना मुल्लेपुर फतेहगढ़ साहिब को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। 
- रजनी, महिला थाना प्रभारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed