{"_id":"58a5cb8a4f1c1b1d5cd8476e","slug":"man-killed-wife-and-committed-suicide-at-patiala-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का कत्ल करके पति ने की सुसाइड, वजह पता चली तो चौंक गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का कत्ल करके पति ने की सुसाइड, वजह पता चली तो चौंक गए परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने पहले बड़ी बेरहमी से पत्नी का कत्ल किया और उसके बाद जहरीली चीज निगल अपनी जान दे दी। ऐसा करने के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। घटना पंजाब के पटियाला की है। बनूड़ के अधीन पड़ते गांव राजोमाजरा में एक किसान ने घरेलू तंगी के कारण अपनी पत्नी की सोटा मार कर हत्या करने के बाद कोई जहरीली चीज पीकर खुद आत्महत्या कर ली। वारदात सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई है।
बनूड़ पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। बनूड़ थाने के सहायक थानेदार बहादुर राम ने बताया कि 34 साल का किसान हरजीत सिंह वीरवार सुबह खेत से अपने मजदूरों व बडे़ भाई के लिए चाय लेने के लिए घर आया। आंगन में बैठी अपनी पत्नी कुलदीप कौर को उसने चाय बनाने के लिए कहा। जैसे ही वह उठी, हरजीत सिंह ने उसके सिर में सोटे के साथ वार किया।
जमीन पर गिरी कुलदीप कौर को किसान खींच कर कमरे में ले गया और फिर सोटे से और कई चोटें मारीं और पत्नी का कत्ल कर दिया। घर की महिलाओं ने किसान को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुलदीप कौर की मौत हो चुकी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद किसान घर से भाग गया और फिर कुछ देर बाद उसकी लाश गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में मिली। पुलिस के मुताबिक हरजीत सिंह ने कोई जहरीली चीज पीकर सुसाइड किया है।

दो साल पहले बड़े भाई ने भी सुसाइड कर लिया था
suicide
पुलिस के मुताबिक मरने वाले किसान हरजीत सिंह तीन भाइयों में से सबसे छोटा था। हरजीत सिंह का पिता शेर सिंह बनूड़ में रहता है और वहीं की अनाज मंडी में आढ़त का काम करता है। हरजीत सिंह के बड़े भाई हरमीत सिंह ने भी दो साल पहले सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने बताया कि किसान ने इतनी निर्दयता से अपनी पत्नी का कत्ल किया, कि सोटे मार-मार कर उसका सिर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
पिता जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा था
मरने वाली कुलदीप कौर के पिता बलजिंदर सिंह ने बयान दिया है कि उनकी बेटी का ससुर अपने लड़कों के बीच जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा था। जिस कारण दामाद को घरेलू तंगी हो रही थी। कई बार वह अपने घर से खर्चा भेजते थे। घर में तंगी कारण अकसर क्लेश रहता था। पुलिस ने इस बयान के आधार पर मरने वाले किसान हरजीत सिंह व उसके पिता शेर सिंह के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है।