{"_id":"629b50362fdcc749611468d7","slug":"man-killed-in-full-public-view-in-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Moga: बीच बाजार युवक की बेरहमी से हत्या, तलवारों व धारदार हथियारों से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Moga: बीच बाजार युवक की बेरहमी से हत्या, तलवारों व धारदार हथियारों से उतारा मौत के घाट
Sat, 04 Jun 2022 06:06 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 06:06 PM IST
सार
निहाल सिंह वाला थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तलवारों से हमला करते आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक बाजार में पांच से छह हमलावरों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जबकि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान देशराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक देशराज पर तलवारों समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया है। उसके कान और गर्दन के पास कट लगा था और उसके एक पैर में भी चोट आई थी। मोगा के सिविल अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक का कुछ दिन पहले आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर देशराज पर हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
निहाल सिंह वाला थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन