{"_id":"5a2538c24f1c1b95188b7dd9","slug":"man-killed-after-molestation-with-his-daughter-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बेटी से छेड़छाड़, केस दर्ज कराया तो आरोपियों ने कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बेटी से छेड़छाड़, केस दर्ज कराया तो आरोपियों ने कर दी पिता की हत्या
ब्यूराे/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 04 Dec 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात को करीब एक बजे रोहतक के गांधी कैंप में सब्जी विक्रेता को कुछ युवकों ने गोली मार दी। तीन दिन पहले ही घायल की बेटी से एक युवक ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में आपस में कोई संबंध है या नहीं। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला पूरा
पुलिस के मुताबिक कैंप निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ने बयान दर्ज कराया है कि वह सब्जी विक्रेता के तौर पर काम करता है। शनिवार की रात करीब एक बजे घर से बचा हुआ खाना लाया और कुत्तों को खिला रहा था। उसके घर के पास मॉडल टाउन निवासी सोनू का आफिस है। ऑफिस में सोनू अपने चाचा अन्ना और दो अन्य दोस्तों के साथ था। तभी एक युवक ने कहा कि सोनू इसको गोली मार दे। इसके भाई का मर्डर भी किया था। इसे भी मारेंगे। इसके बाद सोनू ने उस पर फायर करना शुरू कर दिया। उसे दो गोली लगीं। उसकी पत्नी बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेटी ने छेड़छाड़ पर कराया था केस दर्ज
एक दिसंबर को सब्जी विक्रेता की बेटी ने पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज कराया था कि 30 नवंबर को वह दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर रवि नाम का युवक बैठा था। उसने हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। किशोरी हाथ छुड़ाकर मां के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके पिता को गोली मारी गई है, उसने छेड़छाड़ के मामले का जिक्र नहीं किया। फायरिंग के मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। अब छेड़छाड़ के मामले से इसका जुड़ाव है या नहीं, इसकी जांच की जा रही।
- शमशेर सिंह, एसआई एवं प्रभारी गांधी कैंप चौकी