फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar youth fastened by chains , liberate High Court

जालंधर में युवक को जंजीर से बांधा, हाईकोर्ट ने मुक्त कराया

Thu, 07 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 07 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar youth fastened by chains , liberate High Court
रोडवेज दफ्तर में बंधक बनाकर रखा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में बस स्टैंड स्थित रोडवेज के दफ्तर में हाईकोर्ट के वारंट अधिकारी ने छापामारी कर वहां जंजीरों से बंधे एक युवक को मुक्त करवाया। आलम नाम के युवक को रोडवेज के अधिकारी ने लोहे की जंजीरों से बांधकर बंधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने हाईकोर्ट का सहारा लिया जिसके बाद वारंट अधिकारी भेजा गया। अधिकारी ने बस स्टैंड चौकी की पुलिस टीम को साथ लिया और अधिकारी के कार्यालय जाकर आलम को रिहा करवाया। आलम की हालत खराब है इसलिए उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


दुकानों को लेकर रोडवेज के जीएम का दुकानदारों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार सुबह दुकानों को लेकर बवाल हुआ। आरोप है कि रोडवेज के जीएम ने आलम को बंधक बना लिया था। इसकी शिकायत हाईकोर्ट में की गई तो वहां से एक वारंट अधिकारी भाग सिंह की नियुक्ति की गई। वारंट अधिकारी ने उसे रिहा करवाकर अस्प्ताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed