फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man kept note in the lap of groom

दुल्हे की झोली में रख दिया नकली नोट, फंसने पर हुआ ऐसा हश्र

Sun, 09 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 09 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
man kept note in the lap of groom
दुल्हे की झोली में नकली नोट रख असली उठाने वाले की हुई धुनाई - फोटो : Demo Pic
शादी में दुल्हे की झोली में नकली नोट रखना एक युवक को महंगा पड़ गया। लेकिन जब ऐसा करते आरोपी पकड़ा गया तो उसका ऐसा हाल किया गया, जिसे उसने कल्पना तक नहीं की थी। फिल्मी स्टाइल में दुल्हे की झोली में दो हजार रुपये का नकली नोट रख पांच पांच सौ रुपये के असली नोट उठाते समय नौजवान की काफी धुनाई हुई। शादी समारोह में ठगी मारने आए ठग नौजवान की सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप भी वायरल हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगरांव के गांव डल्ला के रहने वाले एनआरआई की शादी की रस्में लड़ीक के साथ एक मैरिज पैलेस में चल रही थी। इसी दौरान नई जोड़ी को वर वधु पक्ष के लोग शगुन दे रहे थे। इसी दौरान शगुन देने वालों की भीड में से निकल कर एक नौजवान आकर दो हजार का नोट दुल्हे की झोली में रख उसमे से पांच पांच सौ के नए नोट उठाने शुरु कर दिए। 
विज्ञापन


नौजवान कौन है को लेकर वर वधु पक्ष के लोग एक दूसरे को देखने लगे। तभी जवाब आया कि वह नहीं जानते की कौन है। इसी दौरान जब दुल्हे की झोली में रखा दो हजार रुपये का नोट चेक किया तो वह नकली निकला। बस फिर बाराती शादी समारोह भूल कर नौजवान को पकड़ कर उसकी धुनाई में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed