फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man fire himself against action of encroachment

अतिक्रमण हटाने आई टीम ने सामान उठाया तो खुद को लगाई आग

Sun, 20 Dec 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
man fire himself against action of encroachment

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित कबाड़ी कॉलोनी में शनिवार दोपहर को एन्क्रोचमेंट हटाने पहुंची एस्टेट ऑफिस की टीम की कार्रवाई के विरोध में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार झुलसे व्यक्ति की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया निवासी धर्मपाल के रुप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि वह 40 प्रतिशत झुलस गया है।
विज्ञापन


उसका मुंह, नाक और हाथ जला है। फिलहाल इलाज चल रहा है। दरअसल, शनिवार दोपहर को एस्टेट ऑफिस के कर्मचारी इंडस्ट्रियल एरिया कबाड़ी मार्केट में एन्क्रोचमेंट हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान धर्मपाल ने ड्राइव का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने कर्मचारियों को कहा कि अगर ड्राइव चलाई तो वह सुसाइड कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बातों पर ध्यान दिए बगैर जैसे ही टीम ने उसका सामान उठाया तो उसने कुछ समय बाद खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। दरअसल, चंडीगढ़ में एन्क्रोचमेंट को हटाने के लिए अधिकारियों के आदेश पर रेगुलर ड्राइव चलाने का आदेश है।


इनमें से इंडस्ट्रियल एरिया की कबाड़ी कॉलोनी, दूसरी हल्लोमाजरा की अंबेडकर कॉलोनी और तीसरी खुड्डा लाहौरा की कल्याण कॉलोनी को एस्टेट ऑफिस की तरफ से हटाया गया है। इसमें तीन या चार मार्केट में सबसे ज्यादा एन्क्रोचमेंट होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed