फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died under suspicious circumstances in Chandigarh

चंडीगढ़: घर में मिला ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव, बाहर से लगी थी कुंडी, हत्या की आशंका

Tue, 03 May 2022 08:11 PM IST
ajay kumar संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 May 2022 08:11 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर- 41 में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चंद्रपाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Man died under suspicious circumstances in Chandigarh
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में ट्यूबवेल ऑपरेटर का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर के बाहर की कुंडी लगी थी। मृतक के नाक से खून बह रहा था। गले पर भी निशान थे। कमरे से शराब की कई बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सेक्टर-41 निवासी 40 वर्षीय चंद्र के रूप में हुई है। मूलरूप से चंद्रपाल अमेठी का रहने वाला था। चंद्रपाल शादीशुदा था और वह घर का इकलौता बेटा था। चंद्रपाल के दो बेटे अंकित और साहिल हैं। अंकित 10वीं और साहिल 12वीं में पढ़ता है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस इस मामले में हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 निवासी मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने चंद्रपाल को करीब 9 महीने पहले मकान किराए पर दिया था। वहीं चंद्रपाल के पिता कन्हैया लाल का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि वह यहां पर किराए के मकान पर रहता था। जबकि पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता था कि चंद्रपाल का घर पीछे ही था। जबकि जिस घर में वह रहता था वह सेक्टर-40/41 डिवाइडिंग रोड की मुख्य सड़क पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले हत्या हुई है
पिता कन्हैया ने बताया कि उनका बेटा घर से सोमवार सुबह 10 बजे निकला था। उसने कहा था कि वह किसी काम से जा रहा है। रातभर बेटा घर नहीं लौटा। मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनका पोता सेक्टर-40/41 डिवाइडिंग रोड पर जाने के लिए गली से निकलने वाले रास्ते से बाहर आया तो देखा कि घर के बाहर बाइक खड़ी है। घर के बाहर से कुंडी लगी थी। पोते ने कुंडी खोली तो देखा वह बेड पर बेसुध पड़े हैं। वह घबरा गया और घर आकर बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी

गई। 

पड़ोसी ने कहा 50 हजार रुपये थे जेब में 
चंद्रपाल जिस घर में किराए पर रह रहा था। वहां के पड़ोसी अरविंद ने बताया कि सोमवार सुबह वह उसके पास आया था। चंद्रपाल बोल रहा था कि उसके पास 50 हजार रुपये थे। उसने धोबी को कपड़े प्रेस करने के लिए दिए थे। रविवार रात को जब वह कपड़े लेकर धोबी को रुपये दे रहा था तो एक व्यक्ति घूरकर देख रहा था। चंद्रपाल ने सोमवार सुबह उसे आकर बताया कि जिस पैंट में उसने 50 हजार रुपये रखे थे वह घर के आंगन में पड़ी थी और रुपये गायब थे। अरविंद ने बताया चंद्रपाल उसके पास घर के बाहर लगे कैमरे देखने के लिए आया था लेकिन कैमरे में कोई नहीं दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed