फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died after daughter in law kicking him in village of Saila Kalan in Garhshankar of Punjab

इतना गुस्सा: बेटे को मारने से रोकने पर सास को बाल पकड़ घसीटा, बचाने आए ससुर की लातें मार-मारकर ली जान

Fri, 01 Sep 2023 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 10:37 AM IST
सार

मृतक सोहन सिंह की बेटी मनजीत कौर ने बताया कि उसका भाई रविंद्र सिंह ग्रीस में रहता है। दो वर्ष पहले उसके भाई की सुखविंदर कौर से शादी हुई थी। सुखविंदर उसके माता-पिता के साथ ही रहती थी और काफी लड़ाई-झगड़ा करती थी।

विज्ञापन
Man died after daughter in law kicking him in village of Saila Kalan in Garhshankar of Punjab
मृतक बुजुर्ग और विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के गढ़शंकर के गांव सैला कलां में एक महिला ने लातें मार-मारकर अपने ससुर की जान ले ली। ससुर उसे सास को बालों से पकड़ कर खींचने से रोक रहा था। बस इसी बात पर महिला इतनी आगबबूला हुई कि ससुर की हत्या कर डाली। पुलिस ने मृतक सोहन सिंह की पत्नी महिंद्र कौर के बयान पर आरोपी सुखविंदर कौर के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार ने पंचायत विभाग के दो आईएएस अधिकारी किए सस्पेंड, इस वजह से गिरी अधिकारियों पर गाज

विज्ञापन


डेढ़ साल के बेटे को पीटने पर शुरू हुआ विवाद
महिंद्र कौर के पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहू सुखविंदर कौर अपने डेढ़ साल के बेटे को पीट रही थी। उसने ऐसा करने से रोका तो सुखविंदर उसे बालों से पकड़ कर खींचने लगी। इस दौरान उसके पति सोहन सिंह ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो सुखविंदर ने उन्हें लातें मार-मार कर बेहोश कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीस में रहता है आरोपी का पति
मृतक सोहन सिंह की बेटी मनजीत कौर ने बताया कि उसका भाई रविंद्र सिंह ग्रीस में रहता है। दो वर्ष पहले उसके भाई की सुखविंदर कौर से शादी हुई थी। सुखविंदर उसके माता-पिता के साथ ही रहती थी और काफी लड़ाई-झगड़ा करती थी। सुबह भी उसे पिता की कॉल आई थी कि सुखविंदर झगड़ा कर रही है, लेकिन मैंने उन्हें कहा था कि आप चुप रहना, कुछ भी नहीं बोलना। उसने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर हर समय अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को पीटती रहती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed