फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man conspire to kill his wife

पत्नी को बाइक से गिराया, कार से भिड़ाया, फिर चाकूओं से किए ताबड़तोड़ वार

Mon, 22 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 22 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
man conspire to kill his wife
पत्नी को मारने की खौफनाक साजिश - फोटो : Demo Pic
पति की ऐसी साजिश के बारे में शायद आपने इससे पहले कहीं सुना तक नहीं होगा। अपनी जिस पत्नी को लेकर साथ जीने और मरने की कसमें खाईं, उसी को रास्ते से हटाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई। रिश्तों में कड़वाहट का ये सबसे खौफनाक सच है कि पति ने अपनी पत्नी को ये तक जाहिर नहीं होने दिया कि वो रिश्ते को आगे बढ़ाने की नहीं सोच रहा है। उसने सीधे पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। ये जानकर आपके पैरों तले जमीन निकल जाएगी कि आरोपी पति खुद वर्दी वाला है।
विज्ञापन


 हेडकांस्टेबल विक्रमजीत सिंह निवासी गांव भीलोवाल ने अपनी पत्नी नवप्रीत कौर को मारने की साजिश रची, लेकिन वो बच गई। शुक्रवार को विक्रम बाइक पर शाम करीब सात बजे नवप्रीत को लेकर बाजार के लिए घर से निकला। खरीदारी के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे तो तेज स्पीड के कारण बाइक गिर गई।
विज्ञापन


दोनों को मामूली चोटें आई। आरोप है कि इसके बाद विक्रम ने दोबारा बाइक स्टार्ट की और जानबूझकर सामने से आ रही कार से भिड़ा दी, लेकिन कार चालक ने संभाल लिया और विक्रम व नवप्रीत दोनों बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बार हादसा लगा इत्तेफाक लेकिन ये था सच

man conspire to kill his wife
पत्नी को जान से मारने की साजिश - फोटो : Demo Pic
नवप्रीत को लगा कि दोनों बार एक्सीडेंट इत्तफाक था। इसके बाद विक्रम ने गांव के पास ही बाइक गिरा दी और छुपा कर रखा चाकू निकाल कर ताबड़तोड़ नवप्रीत के गले पर वार करने लगा। इसी बीच नवप्रीत के चिल्लाने पर विक्रम को पकड़ने के लिए लोग इकट्ठा होने लगे।

विक्रम मौके से भाग निकला। नवप्रीत को घायल अवस्था में गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। नवप्रीत कौर ने जंडियाला पुलिस को बयान दिया है कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। उसका पति चंडीगढ़ में हेडकांस्टेबल है। 

32 घंटे में पुलिस जान न सकी, हेडकांस्टेबल है या नहीं  
जंडियाला थाने के अंतर्गत आते नवांपिड चौकी में यह मामला शनिवार को दर्ज हुआ है। चौकी इंचार्ज एएसआई हरिंदर सिंह कहते हैं कि उन्हें यह नहीं पता कि विक्रमजीत सिंह चंडीगढ़ में कहां तैनात है। हेडकांस्टेबल है भी नहीं, यह भी पुलिस पता नहीं कर पा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, दहेज के लिए प्रताड़ना करने का मामला भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed