{"_id":"63abed1a190f96249649bfd8","slug":"man-commits-suicide-by-shooting-himself-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुरखास धिरान गांव की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुरखास धिरान गांव की घटना
Wed, 28 Dec 2022 12:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 12:47 PM IST
सार
सूचना पर थाना गन्नौर प्रभारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जगवीर उर्फ नन्हा ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव पुरखास धिरान में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जसवीर उर्फ नन्हा (40) गांव पुरखास धिरान का रहने वाला था। सूचना पर थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
जगवीर उर्फ नन्हा की पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। जिस वजह से वह परेशान था। वह गांव में अपने भाई के मकान के पास एक कमरे में रहता था। मंगलवार की देर रात खाना खाकर उसने अपने कमरे में खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका भाई कमरे पर आया तो देखा कि जसवीर खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। उसने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर थाना गन्नौर प्रभारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जगवीर उर्फ नन्हा ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्प्ताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन